आंखों की बीमारी से परेशान युवती ने सुसाइड किया

दतिया: बड़ौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कुरथरा में एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर गए थे और घर में युवती अकेली थी। जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने रितु (22) पिता आनंद बालोटिया को छत के कुंडे से रस्सी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बड़ौनी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। भाई संदेश ने बताया कि रितु लंबे समय से आंखों की बीमारी से परेशान थी। उसे धुंधला दिखाई देता था और कभी-कभी अचानक आंखों के आगे अंधेरा छा जाता था। इलाज चल रहा था। भाई ने संदेह व्यक्त किया है कि बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया होगा।टीआई दिलीप समाधिया ने बताया, मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.21 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर:शेयर मार्केटिंग और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला एक शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है. गिरफ्तार आरोपी ने न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया है. उसने मुंबई के एक व्यापारी से […]

You May Like