25 लाख की धोखाधड़ी: बंधक प्रॉपर्टी बेची, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: भूमाफियाओं ने रिकॉर्ड में हेरफेर करके बंधक प्रॉपर्टी को बेचकर 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर दी । मामले में गोहलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक वंदना नगर निवासी निर्मल कुमार राठौर ने मौजा गोहलपुर खसरा नंबर 237/1/3, रकबा 800 वर्गफुट का एक आवासीय प्लॉट शैलेश कुमार राठौर से 25 लाख में खरीदा था। इस डील को फाइनल कराने और गवाही देने में मोहम्मद जफर रिजवी और मोहम्मद साहन उस्मानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रजिस्ट्री होने के बाद पीडि़त ने जमीन पर अपने जीवन की जमापूंजी लगाकर मकान बनाया, जिसमें वर्तमान में उनका 12 सदस्यों का संयुक्त परिवार रह रहा है।

उक्त विक्रय प्लाट ऐरिया का सौदा मोहम्मद जफर रीजबी पिता उजेर मोहम्मद एवं मोहम्मद साहन उस्मानी पिता शेख मेहबूब उस्मानी निवासी रामनगर आधारताल वालों के द्वारा उक्त क्रय प्लाट का सौदा कराया था एवं पैसा 25 लाख रूपये क्रेताओं के द्वारा दिया गया था। तहसीलदार आधारताल के द्वारा 2 जून 2026 को उसके मकान में आकर बताया गया कि यह मकान एस.एम.एफ.जी. इंडिया होम फाईनेंस कंपनी लिमिटेड में बंधक है और जिसे प्लाट मालिक शैलेश कुमार राठौर के द्वारा बंधक रखा गया था.

जिसका पैसा नही दिया गया है जिस कारण उक्त मकान की नीलामी की जानी है। 2 जून 2026 को उसके मकान में ताला डालने का प्रयास करने लगे तब उसके द्वारा मोहम्मद रीजबी उस्मानी को बुलाकर बैंक अधिकारीयों का सामना कराया तो उन्होने उक्त पैसा देना स्वीकार किया और कहा कि थोडे समय में बैंक का कर्ज अदा कर देंगे। पहली बार जानकारी मिली हुई कि जो मकान उसने व उसके भाईयो भतीजे ने मिलकर खरीदा है वह बैंक में बंधक है। जबकि बंधक संपत्ति के संबंध में विक्रय पत्र निष्पादन कराते समय ना तो विक्रय शैलेश राठौर जफर रिजबी व साहन उस्मानी व बैंक मैनेजर एवं न तो रजिस्टार के द्वारा जानकारी नहीं दी गई थी। शैलेष राठौर एवं मोहम्मद जफर रीजबी मोहम्मद सहान उस्मानी के द्वारा उक्त संपत्ति बैंक में बंधक होते हुये भी तथ्यों को छुपाकर साठगाठ करते हुये धोखाधड़ी की गई है।

Next Post

सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में लूटी आबरू

Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर छत्तीसगढ़ में रहने वाला युवक लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटता रहा। पिछले चार साल से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण कर रहा […]

You May Like

Play sound