गुढ़ बाईपास में इनोवा कार ने बाइक सवार को कुचला

रीवा: गुढ़ बाई पास में भीषण सडक़ हादसा हुआ है. यहां तेज रफ़्तार इनोवा कार के चालक ने बाईक को टक्कर मारने के बाद भागने की फिराक में बाईक सवार को कई बार कुचल दिया, इस दौरान बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.हादसे में मृतक की पहचान ग्राम गौरा निवासी मुन्नू सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक मुन्नू सिंह बाल ज्योति स्कूल गुढ़ में अपना बोलोरो वाहन लगाए हुए थे.

उक्त वाहन की रिपेयरिंग के लिए वह बाईक से मौके पर पहुंचे थे और रोड क्रॉस कर रहे थे तभी तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी. प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक व्यक्ति इनोवा गाड़ी के नीचे फंस गए और वाहन चालक भागने की फिराक में था, लेकिन बीच गाड़ी में बाइक और मृतक फंस जाने की वजह से ड्राइवर भाग नहीं पाया. इसी के चक्कर में मृतक के युवक आगे पीछे करने के चक्कर में गाड़ी कई बार चढ़ी जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

Next Post

असमाजिक तत्वों ने खंडित की अंबेडकर की प्रतिमा

Sun Feb 15 , 2026
रीवा: मनगवां थाना क्षेत्र में सामाजिक तत्वों द्वारा देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.घटना बीते दिवस मनगवां के हिनौता देवार्थ गांव की बताई गई है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों सहित बहुजन समाज के लोगों ने ना […]

You May Like