रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रीवा-इंदौर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और समय बदलने की मांग

रीवा। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रीवा-इंदौर एक्सप्रेस (11703) के समय में परिवर्तन और उसे सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग की है। सांसद श्री मिश्रा ने अपने पत्र क्रमांक 1050 दिनांक 10/09/2026 में लिखा है कि वर्तमान में गाड़ी संख्या 11703 रीवा-इंदौर एक्सप्रेस रात 11:15 बजे रीवा से रवाना होती है और दोपहर 02:30 बजे इंदौर पहुंचती है। दोपहर में इंदौर पहुंचने से यात्रियों का पूरा दिन खराब हो जाता है।

सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि विंध्य क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपचार, व्यापार और शिक्षा के लिए इंदौर जाते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी इंदौर में अध्ययनरत हैं। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल 3 दिन चलती है जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है।

विंध्य की जनता की मांग को देखते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि ट्रेन के समय में बदलाव करते हुए इसे रात 11:15 बजे के बजाय शाम 4 से 7 बजे के बीच रीवा से रव

Next Post

2 किलो गांजा किलोके साथ युवक गिरफ्तार

Sat Sep 12 , 2026
इंदौर. चंदननगर पुलिस ने धार रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने कार्रवाई कर एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 2.044 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन