सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव अमूल्य धरोहर

सीहोर। वर्षों तक सेवाएं देने वाले तीन कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया.

नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि उनकी कार्यशैली, अनुभव और सेवा भावना समाज के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहती है. समारोह में लिपिक करण सिंह, पंप अटेंडर, परम उपाध्याय तथा मांगीलाल शाक्य को विदाई दी गई. संघ के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं. कर्मचारी संघ ने नपाध्यक्ष राठौर का जन्मदिन भी मनाया. कार्यक्रम में भगवान दास राजपूत, विष्णुप्रसाद मीणा, विजय कोहली, चंद्र प्रकाश राठौड़, करण सिंह ठाकुर, विश्वेंद्र सिंह बेस, प्रकाश चंद्रवंशी, प्रकाश पंवार, संजय रघुवंशी, बाबूलाल वर्मा, कमोद सिंह, अनिल राठौड़, अनिल चौहान, आनंद कुशवाहा, राजदीप सिंह, तुलसीराम परमार, विश्वेंद्र सिंह बेस, जितेन्द्र नाथ, शैलेंद्र चौहान, शादाब जमाली, नेतराम राठौर, दानिश कुरैशी, जीवन दांगी, अनूप सिसोदिया, प्रभात महेश्वरी, गोपाल यादव, संदीप पटेल, विनोद बोयत आदि नपाकर्मी उपस्थित थे.

 

 

Next Post

दीवार तोड़ गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली : एनसीएल परियोजना के अमलोरी स्थित इंडेन गैस गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का नवानगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छ: भरे हुए इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए […]

You May Like