रीवा: मनगवां थाना क्षेत्र में सामाजिक तत्वों द्वारा देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.घटना बीते दिवस मनगवां के हिनौता देवार्थ गांव की बताई गई है.
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों सहित बहुजन समाज के लोगों ने ना सिर्फ आक्रोश जाहिर किया बल्कि थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. ग्राम हिनौता देवास में विकास साकेत के द्वारा निजी भूमि पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया था. सामाजिक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया, जिससे आक्रोश है.
