कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का जलाया रावण रूपी पुतला

सीहोर। विजयादशमी पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार का रावण रूपी पुतला दहन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित चंदा चोरी तथा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध जताया और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई. जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में घनश्याम यादव, विष्णु प्रसाद राठौर, राजाराम बड़े भाई राजेंद्र वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, नरेंद्र खंगराले, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, डॉ. अनीस खान, जयंत शाह, मनोज परमार, घनश्याम मीणा, सीताराम भारती, ओमबाबा राठौर, राजाराम बड़े भाई , केके रिछारिया, पंकज शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे.

 

Next Post

स्वामित्व अधिकार योजना अहम: कलेक्टर

Thu Oct 22 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वामित्व अधिकार योजना के अभिलेखों के पंजीयन की कार्यवाही का जायजा लिया. उन्होंने ग्राम पचामा, ग्राम सारंगाखेड़ी, ग्राम तकीपुर सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने […]

You May Like