स्वामित्व अधिकार योजना अहम: कलेक्टर

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वामित्व अधिकार योजना के अभिलेखों के पंजीयन की कार्यवाही का जायजा लिया.

उन्होंने ग्राम पचामा, ग्राम सारंगाखेड़ी, ग्राम तकीपुर सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व अधिकार योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है. अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन सुनिश्चित करें. पंजीयन कार्य के दौरान यदि समस्या आती है, तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए. यदि समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव नहीं हो, तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए.

 

Next Post

विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे: नपाध्यक्ष

Thu Oct 22 , 2026
सीहोर। मंडी क्षेत्र में नपा द्वारा वार्ड 22 एवं 23 में कुल 50 लाख रुपए की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्यों का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा भूमिपूजन किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और […]

You May Like