विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे: नपाध्यक्ष

सीहोर। मंडी क्षेत्र में नपा द्वारा वार्ड 22 एवं 23 में कुल 50 लाख रुपए की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्यों का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा भूमिपूजन किया गया.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सड़क, पानी, प्रकाश एवं स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. नागरिकों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है. मंडी क्षेत्र के वार्ड 22 एवं 23 में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं. अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा में भी वृद्धि करती हैं. हमारा प्रयास है कि स्वीकृत निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरे हों, ताकि जनता को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। नगर पालिका शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे. इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि विशाल राठौर, दिलीप राठौर, नपा उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा, प्रदीप गौतम सहित वार्ड नागरिक उपस्थित थे.

 

 

Next Post

स्वरचित कविता एवं कॉमिक प्रतियोगिता आयोजित

Thu Oct 22 , 2026
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत “एक सतर्क नागरिक: भ्रष्टाचार के विरुद्ध नायक” विषय पर स्वरचित कविता एवं कॉमिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों ने कविता लेखन एवं कॉमिक बुक के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों, ईमानदारी […]

You May Like