मुरादाबाद। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगतपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों फिरोज और हसन को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 10 बैंक पासबुक और 9 एटीएम कार्ड शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने फर्जी चेक, 3 सिम कार्ड, 5 आधार कार्ड और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Next Post
अवैध शराब के अड्डे पर पहुंची पुलिस, आरोपियों ने बरसाए पत्थर, 2 पुलिसकर्मी घायल
Tue Nov 17 , 2026
ब्यावरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया. अचानक हुए पथराव और मारपीट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया और गाड़ी के आगे-पीछे के कांच फोड़ दिए. घटना के बाद पुलिस ने […]

You May Like
-
11 months ago
दिग्विजय के बयान से दिल्ली का राजनीतिक तापमान बढ़ा
-
5 months ago
एक प्रतिशत मेट्रो के लिए 19 हजार करोड़ खर्च
-
6 months ago
गांधीनगर में देर रात एसटीएफ का छापा
-
8 months ago
सड़कों पर जला रहे सूखे पत्ते, वातावरण हो रहा प्रदूषित