गांधीनगर में देर रात एसटीएफ का छापा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ता (एसटीएफ) ने अवैध रूप से संचालित कफ सिरप फैक्ट्री पर छापा मारकर 700 से अधिक पेटियां, मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने गुरुवार देर रात डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई रात करीब 12 बजे शुरू हुई और शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे तक चली। छापे के दौरान मकान के दो कमरों में भारी मात्रा में ऑफ कफ नाम से तैयार किया जा रहा अवैध कफ सिरप, कार्टन और बोतलें बरामद की गईं।

एसटीएफ ने मौके से पैकेजिंग मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पूरे अवैध सेटअप की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। बरामद कफ सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से गांधीनगर क्षेत्र से अवैध नशीले कफ सिरप की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई की। छापे की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से नहीं थी।

जिस मकान में कार्रवाई की गई, वह मालवीय उपनाम वाले व्यक्ति का बताया जा रहा है। एसटीएफ अब अवैध कफ सिरप के नेटवर्क और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Next Post

मेट्रो बस ने स्कूटी को रौंदा, पहिए में फंसकर घिसटने से महिला की मौत

Fri May 29 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गढ़ा-कछपुरा ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार मेट्रो बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बस के पहिए की चपेट में आने के साथ घिसटने के कारण एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ओवरब्रिज […]

You May Like