मेट्रो बस ने स्कूटी को रौंदा, पहिए में फंसकर घिसटने से महिला की मौत

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गढ़ा-कछपुरा ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार मेट्रो बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बस के पहिए की चपेट में आने के साथ घिसटने के कारण एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर चीख-पुकार मच गई।पुलिस के मुताबिक, यादव कालोनी निवासी कविता पटेल पति मुकेश पटेल (42) स्कूटी में बैठाकर बेटी, दामाद के साथ घर वापस लौट रही थी.

जैसे ही गढ़ा-कछपुरा ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे, तभी काल बनकर आ रही तेज रफ्तार मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1271 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित हो गई और कविता पटेल सीधे चलती बस के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक तुरंत ब्रेक नहीं लगा पाया, जिससे कविता बस के नीचे फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गईं।

इस खौफनाक हादसे में कविता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में बेहद गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

Next Post

कुर्मी क्षत्रिय महासभा की जिला बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

Fri May 29 , 2026
दमोह: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा दमोह में वृंदावन गार्डन में जिला बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में प्रादेशिक पदाधिकारी, शहर व जिले के समाज के पदाधिकारी व सदस्यों सहित 500 से 600 की संख्या में लोग उपस्थित रहे. इस दौरान समाज के आगामी कार्ययोजना व रणनीति पर विस्तार […]

You May Like

Play sound