राष्ट्रीय सेवा योजना का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, स्वयंसेवकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

सागर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई एवं स्वयंसेवकों को समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश पटेरिया ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक संवेदनशीलता एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला संगठन आर सी प्रजापति ने एनएसएस से जुड़ी सूक्ष्म जानकारी जैसे बी और सी सर्टिफिकेट का महत्व बताया ।जिला चिकित्सालय सागर के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ महेश जैन ने विद्यार्थियों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा समाज एवं राष्ट्र से “नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों शिवांगी, विकिता, राज आर्यन, करण गंधर्व, प्रिंस द्वारा लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया एवं स्वयंसेवक ज्योति दांगी, श्रद्धा और काजल द्वारा सद्भावना गीत प्रस्तुत किया गया, स्वयंसेवक ललिता एवं मोनिका द्वारा देशभक्ति गीत एवं नेहा द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। अन्य महाविद्यालय से सम्मिलित स्वयंसेवक गौसिया खान, गौरव अहिरवार, अनिकेत यादव, संदीप विश्वकर्मा, वेदांशी व्यास, सिद्धार्थ प्रजापति, सारांशी श्रीवास्तव आदि के द्वारा गीत एवं भाषण प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेवक वैष्णवी, काजल, मूरत विशा और अभय द्वारा रिपोर्टियर का कार्य किया गया। संचालन डॉ अवधेश प्रताप सिंह कार्यक्रम अधिकारी (छात्र इकाई) और डॉ प्रज्ञा दुबे कार्यक्रम अधिकारी (छात्रा इकाई) ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

गणेश चित्रकला में छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

Fri Sep 25 , 2026
जबलपुर। गणेश उत्सव के अवसर पर शासकीय मोहनलाल एवं गोविंद दास महिला महाविद्यालय के वस्त्र एवं तंतु विज्ञान विभाग द्वारा अनंत चतुर्दशी पर छात्राओं के लिए गणेश चित्रकला एवं कलात्मक अभिव्यक्ति गतिविधि आयोजित की गई। इसमें स्नातक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों, रेखाओं और विभिन्न कलात्मक तकनीकों […]

You May Like