चावड़ी बाजार में इमारत गिरने की घटना की वजह अवैध वसूली : आप

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार सुबह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने गली शहतारा में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा है।

‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकारी विभागों में खुलेआम रिश्वतखोरी हो रही है। सुरक्षा ऑडिट के नाम पर सिर्फ अवैध वसूली की जा रही है, जिसके चलते राजधानी में लगातार इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि रिश्वत देने वालों की इमारतें छोड़ दी जाती हैं, जबकि पैसे नहीं देने वालों की इमारतों को सील कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि चावड़ी बाजार में एक और तीन मंजिला इमारत ढह गई है और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने सवाल उठाया कि रेखा गुप्ता सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से राजधानी की इमारतों के कई बार सुरक्षा ऑडिट कराए जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा ऑडिट के आदेश तो बार-बार जारी किए गए लेकिन अवैध निर्माण पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय विभिन्न विभागों ने कथित तौर पर रिश्वत वसूली। इसी का नतीजा है कि हर महीने इमारतें गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

वहीं, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी हादसे पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार और भाजपा शासित नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने गली सितारा में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत का अचानक ढहना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राजधानी में लगातार इमारतें गिर रही हैं और लोगों की जान खतरे में पड़ रही है लेकिन सरकार और नगर निगम अवैध निर्माण तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

.....

Next Post

संत रविदास सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत होने पर अनुसूचित जाति वर्ग के समाजजनों ने मंत्री नागरसिंह चौहान का जताया आभार

Thu Nov 5 , 2026
आलीराजपुर। आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर संत रविदास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने पर अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न समाजों में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों ने कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान […]

You May Like