
बिजली की एवं अन्य समस्याओं का संबंधित अधिकारीयो के साथ पहुंचकर किया निराकरण
छिंदवाड़ा। शहर के विभिन्न वार्डो में महापौर अहके लगातार आम जनमानस के बीच पहुंच कर उनसे रूबरू होकर वार्ड में होने वाले कामों का जायज़ा लेने के साथ साथ वार्डवासियों को होने वाली समस्याओं का निराकरण संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर करते नजर आते है इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 47 के बादल भोई कॉलोनी में बिजली विभाग के एवं नगर निगम के दल बल के साथ पहुंचकर वर्षों पुरानी समस्या का निराकारण किया एवं छिंदवाड़ा को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग करने की अपील की ताकि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में छिंदवाड़ा को अव्वल स्थान प्राप्त हो सके इस अवसर पर साथ में स्थानीय पार्षद लोकेश डेहरिया , मंडल अध्यक्ष लीला बिजौलिया जी,वरिष्ठ नेता चैतराम पाल , जेई जितेंद्र कड़वे जी, डीई बैस ,नीरज वर्मा ,चंद्रकुमार बटके , रिंकू सिंह , मंजू धुर्वे सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे
