
पानसेमल। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पानसेमल विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक कार्यकारीणी सदस्य,मंडलम अध्यक्ष पदाधिकारीयो की बैठक ग्राम मनकुइ मैं संपन्न हुई। अतिथियों के स्वागत के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु छोटी से छोटी इकाई को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा,जिसमे सभी के सहभागिता सुनिश्चित होना चाहिए जिन कार्यकर्त्ताओ को केवल औपचारिकता निभानी है वे अब अपनी कार्य प्रणाली को सुधार ले।हमे अपने बूथ,सेक्टर,मंडल ओर अपनी विधानसभा को जिताने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।मीडिया प्रभारी किशन जगताप ने बताया कि संगठन के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर बैठकों का दौर जारी है, उसी कड़ी में बैठक का आयोजन हुआ,बैठक में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं PCC सदस्य अजय मिश्रा,गिरीश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझाव हेतु कार्यकर्ताओं से अपील की।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नानेश चौधरी,पूर्व नप अध्यक्ष पानसेमल अजय कुमार मिश्रा,पूर्व नप अध्यक्ष एवं मंडी अध्यक्ष खेतिया अरविंद बागुल,नासिर खान,संगठन मंत्री गिरीश जायसवाल,प्रकाश खेड़कर राजेंद्र सोनी,सुभाष राव शितोले,दूरसिंह खेडकर,प्रकाश जैन दारासिंह सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पलसूद अनीश गोले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पानसेमल रवि पाटिल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निवाली सलीम खत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खेतिया दिनेश सोनिस,रामेश्वर जाधव सुभद्रा ब्राह्णणे झुनाबाई जाधव ममता बरडे, कृष्णा चौधरी,चंपालाल नावड़े सहित,पानसेमल,निवाली,खेतिया पलसूद ब्लॉक,मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
