राशिफल-पंचांग : 03 जून 2026

पंचांग 03 जून 2026:-

रा.मि. 13 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया बुधवासरे शाम 6/53, पूर्वाषाढ नक्षत्रे रात 11/12, शुभ योगे दिन 7/13, वणिज करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार धनु, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 03 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, सफलता मिलेगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, यात्रा होगी,वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी, उत्तरदायित्वों को संभालना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार में सफलता मिलेगी, यात्रा में कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा, धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी, अध्ययन में रूचि रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 03 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, सुखी,व्यक्तित्ववान होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, कामकाज में निपुण, खेलों के प्रति रूचि रहेगी. किसी कला में उन्नति करेगा, साहित्य के क्षेत्र में रूचि रहेगी.

———————————————————

मेष- प्रभावशाली लोगों से संबंध बढ़ेगे, किसी के सहयोग से निजी कार्य बनेंगे, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- भावनाओं पर काबू रखें,लोग मजाक उड़ायेंगे, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

मिथुन- काम समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से गलतफहमी होगी, लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक करना पड़ सकता है.

कर्क- पूर्व में की गई मेहनत रंग लायेगी, मन में हर्ष और उत्साह रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ रहेगी, व्यर्थ की चिन्ता हो सकती है.

सिंह- मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनेंगे.

कन्या- सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, अपनों साथ उत्साह वृद्धि करायेगा, नया कार्य सामने आयेगा, अनावश्यक विवाद को टालें.

तुला- आप अपनी गलती मानकर समस्या सुलझा लेंगे, सामाजिक कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, प्रयासों में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- पारिवारिक कलह मन अशांत कर सकता है, सोच समझकर नया कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.

धनु- रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, विकल्प लाभकारी होगा, शुभ कार्यो में खर्च होगा, नई दिशा में किया गया कार्य सफल होगा.

मकर- नए समझोते लाभकारी रहेगे, जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें, विरोधियों का पराभव होगा, यात्रा सुखद एवं महत्वपूर्ण रहेगी.

कुम्भ- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ होगा, टकराव से बचने का प्रयास करें, मान सम्मान प्राप्त होगा.

मीन- मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, काम बनाने परिश्रम अधिक करना पडेगा, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, मनोरंजन पूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया को पूर्वाषाढ नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, गुड़, खांड, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी होगी, रूई, कपास से बनी वस्तुओं, चंदन के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 7586 है.

———————————————————

Next Post

हिंद-प्रशांत में संतुलन की नई रणनीति

Wed Jun 3 , 2026
नई दिल्ली में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की हालिया क्वॉड बैठक ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र अब केवल व्यापार और समुद्री गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि वैश्विक भू-राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण मंच बन चुका है. बैठक में आतंकवाद के […]

You May Like