स्वरचित कविता एवं कॉमिक प्रतियोगिता आयोजित

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत “एक सतर्क नागरिक: भ्रष्टाचार के विरुद्ध नायक” विषय पर स्वरचित कविता एवं कॉमिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों ने कविता लेखन एवं कॉमिक बुक के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों, ईमानदारी के महत्व तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक आचरण और जागरूक नागरिकता के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हिमांशु कुमार ने कविता प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। समन्वयक डॉ. पुष्पिता राजावत एवं डॉ. नवीन सिंह रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार के उन्मूलन में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। ईमानदारी, सतर्कता, पारदर्शिता और सामूहिक उत्तरदायित्व को अपनाकर ही एक न्यायपूर्ण एवं भ्रष्टाचार-मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस प्रकार प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Next Post

ग्वालियर हादसे पर पटवारी ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था के सवाल

Thu Oct 22 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर प्रदेश सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। ग्वालियर पहुंचे पटवारी ने हादसे में जान गंवाने वालों के […]

You May Like