जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में रविवार रात मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने एम्बुलेंस में फंसे मरीज और उसके परिजनों को बाहर निकाला। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने मानवता दिखाते हुए मरीज और उसके परिजनों को अपनी कार में बैठाया और अस्पताल के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस क्रमांक सीजी-04-
एनबी-6366 रविवार रात बरेला की ओर से एक मरीज को अस्पताल लेकर जा रही थी। रात करीब पौने दस बजे कैंट स्थित सीईओ बंगले के पास अचानक एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद पलट गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एम्बुलेंस में सवार मरीज व उसके परिजनों को बाहर निकाला।
Next Post
बिहाड़िया की फार्म विला कॉलोनी में दिखा तेंदुआ.
Mon Sep 21 , 2026
इंदौर: ग्राम बिहाड़िया की फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से आसपास की कॉलोनियों में दहशत फैल गई. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ नजर आने की बात सामने आई है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना की गई है. फार्म […]

You May Like
-
5 months ago
लोक अदालत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
-
2 years ago
श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही बस पलटी
-
11 months ago
आवेदक के समयमान वेतनमान के दावे पर लो निर्णय