बिहाड़िया की फार्म विला कॉलोनी में दिखा तेंदुआ.

इंदौर: ग्राम बिहाड़िया की फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से आसपास की कॉलोनियों में दहशत फैल गई. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ नजर आने की बात सामने आई है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना की गई है.
फार्म विला कॉलोनी करीब 28 एकड़ में बसी है और यहां 25 से अधिक फार्म हाउस बने हुए हैं. तेंदुए की सूचना के बाद कॉलोनी से लगी अन्य बस्तियों के रहवासी भी सतर्क हो गए. कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए. डीएफओ सुधाकर लाल ने कहा कि अभी अभी सूचना मिली है. टीम को रवाना कर दिया है. मौके से जो भी जानकारी मिलेगी, उससे अवगत कराया जाएगा.

Next Post

छात्रों ने एलएनआईपीई के मेन गेट पर पुतला लटकाया, 13वें दिन भी धरना

Mon Sep 21 , 2026
ग्वालियर: लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का धरना सोमवार को 13वें दिन भी जारी है। वर्षा, आंधी और तेज धूप के बावजूद छात्र अपनी मांगों अड़े हुए है। विरोध जताते हुए छात्रों ने संस्थान के मुख्य द्वार पर एक पुतला लटका दिया। […]

You May Like