पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को लिखा पत्र:रेत के अवैध उत्खनन को रोकने की मांग

भिंड:प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भिंड जिले में रेत खदानों से हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का मामला उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपए की रेत बिना रॉयल्टी के चोरी की जा रही है और यह सब प्रशासनिक मिलीभगत से संभव हो रहा है।

डॉ. गोविंद सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री के पास खनिज साधन विभाग भी है, बावजूद इसके भिंड जिले में अवैध रेत, पत्थर और गिट्टी का उत्खनन लगातार जारी है। उन्होंने दावा किया कि जिले के राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से यह पूरा रैकेट चल रहा है। उन्होंने बताया कि लहार उपखंड क्षेत्र की गिरवासा, बरहा, अजनार, मड़ोरी, पर्रायच, मटियावली, निवसाई, इंदुर्खी, पढ़ौरा, लारौल और दौहई जैसी रेत खदानों से रोजाना सैकड़ों ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं।

यह चोरी अब लहार के अलावा मेहगांव विधानसभा क्षेत्र अमायन, भरौली, पड़ौरा, भिंड विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुरा, खैरा ओझा,.ककाराहा में लंबे समय से अवैध उत्खनन होता आ रहा है। डॉ. गोविंद सिंह के इस पत्र ने जिले में अवैध रेत कारोबार और कथित प्रशासनिक मिलीभगत पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

28.68 ग्राम ब्राउन शुगर सहित दो ड्राइवर गिरफ्तार

Mon Oct 13 , 2025
इंदौर: शहर में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच कि टीम ने दो युवकों को ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 28.68 ग्राम ब्राउन शुगर और एक हीरो मेस्ट्रो गाड़ी बरामद की गई, जिसकी […]

You May Like