चावल, चीनी, दालें महंगी; खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालें और चीनी भी महंगी हुई जबकि गेहूं के दाम कमोबेश गत दिवस के स्तर पर रहे। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये बढ़कर 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,859 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटा भी आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 24 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 21 रुपये और उड़द दाल 10 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल सात रुपये और चना दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 16 रिंगिट टूटकर 4,213 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 2.48 प्रतिशत की तेजी में 54.52 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सोया तेल औसतन 63 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। पाम ऑयल की कीमत 24 रुपये और सूरजमुखी तेल की 18 रुपये बढ़े। मूंगफली तेल में 16 रुपये और वनस्पति में 13 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। सरसों तेल 22 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। चीनी की कीमत भी सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

Next Post

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2,073 अंक उछला

Tue Feb 3 , 2026
मुंबई, 03 फरवरी (वार्ता) अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 2,072.67 अंक (2.54 प्रतिशत) चढ़कर 83,739.13 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स 3,656.74 […]

You May Like