शुजालपुर के सामूहिक विवाह सम्मेलन को सीएम डॉ यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से शुजालपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। वहीं कई जोड़ों ने इस सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

Next Post

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने वैष्णव माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sat Mar 14 , 2026
जम्मू, 14 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि […]

You May Like