तीन दिन से घरों में अंधेरा… बच्चों की पढ़ाई पर असर और रोजमर्रा की जिंदगी बेहाल! राजधानी भोपाल के अन्नानगर में बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार शाम सड़क पर फूट पड़ा। नाराज रहवासियों ने अन्नानगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। नवभारत की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की वास्तविक परेशानी के बारे में चर्चा की।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के लोग कभी बकाया राशि के नाम पर बीजली काट देते हैं तो कभी हाई लोड का बहाना देते हें।
हमने ग्राउंड पर पहुंचकर देखा तो वहां मौजूद किसी भी घर में मीटर कनेक्शन ही नहीं था। तो जब हमने लोगों से बात की तो उनकी बातों ने एक और सवाल खड़ा कर दिया।
रहवासियों ने बताया कि इलाके में स्थाई लाइट कनेक्शन है ही नहीं। वहीं हमने जब उनसे मीटर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम पैसे देने को तैयार है लेकिन विभाग मीटर कनेक्शन दे ही नहीं रहा है।
वहीं भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर आज विधायक विश्वास सारंग ने अधिकारियों से बात की और जुग्गी में स्थाई बिजली देने पर जोर दिया।
