सीहोर। महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत शासकीय मनुबेन सांदीपनी स्कूल में बालिका जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक, काउंसलर और केस वर्कर द्वारा बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई. च्चों को लिए संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी शिकायत के बारे में भी बताया गया. बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया. इस दौरान श्रीमती निधि शर्मा, रोशनी राठौर, राधिका शर्मा और प्रियंका दोहरे सहित शिक्षक एवं बालिकाएं उपस्थित थीं.
