दतिया: जिगना थाना क्षेत्र के डांगकरैरा रोड पर उड़नदस्ते ने अवैध तरीके से रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर ड्राइवर से रॉयल्टी मांगी तो उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। तीनों ने पहले उड़नदस्ता दल के वाहन में तोड़फोड़ की फिर कर्मचारियों को पीटा और रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी छुड़ाकर ले गए।खनिज शाखा के उड़नदस्ता प्रभारी एवं पीसीओ रामसिया गौंड़ ने जिगना पुलिस को बताया कि वह रात 10-11 बजे चैकिंग के दौरान रेत भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पहुंचे।
चालक से रॉयल्टी मांगी तो उसने फोन कर तीन अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने उड़नदस्ता प्रभारी की मारपीट कर दी। आरोपी गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर ट्रैक्टर रोका तो जान से खत्म कर देंगे। तीनों की पहचान सोनू यादव, शिवम पंडित और मनीष यादव के रूप में हुई है।
