क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने वैष्णव माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

जम्मू, 14 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। वह शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने के लिए भवन पहुंचे। युवा बल्लेबाज ने मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और देश की खुशहाली एवं टीम की आगे की सफलता के लिए प्रार्थना की।

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें इस क्रिकेटर को पैदल यात्रा करते हुए, बैटरी कार की सवारी करते हुए और गुफा मंदिर के रास्ते में अन्य श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए देखा गया।

 

Next Post

सोनम वांगचुक की रासुका हिरासत रद्द; केंद्र ने लद्दाख में शांति और बातचीत पर दिया जोर

Sat Mar 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने शनिवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह निर्णय लद्दाख में शांति, […]

You May Like

मनोरंजन