स्कूल के कमरों में भर रखे थे कंडे, भूसा और प्याज

जावर. ग्राम मुरावर में स्थित प्राथमिक विद्यालय अतिक्रमण की चपेट में था. ग्रामीणों एवं स्कूल प्रशासन द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद अतिक्रमण हटाया गया.ग्राम मुरावर तहसील जावर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन पर ग्राम के ही मोहन पिता सिद्धूलाल द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था. इस भवन में अतिक्रमण द्वारा अपना निवास बना लेने के साथ भूसा, कंडे और प्याज का भंडारण भी किया गया था. विकास खंड स्रोत समन्वयक आष्टा और ग्रामवासी मुरावर द्वारा गत दिनों कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर शनिवार को तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, थाना प्रभारी जावर नीता देअरवाल द्वारा अतिक्रमण हटा कर भवन अतिक्रमण मुक्त कराया गया. जिसमें रखा भूसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के माध्यम से गौशाला कल्याणपुरा में पहुंचाया गया. उक्त प्राथमिक विद्यालय 2020 से एक शिक्षा एक परिसर के चलते माध्यमिक शाला परिसर में लग रहा था जिसके कारण यह भवन खाली हो गया था जिस पर उक्त व्यक्ति मोहन द्वारा कई वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था.ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई कार्यवाही नही की गई, जिला कलेक्टर से शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को कार्यवाही कर इसे अतिक्रमण से मुक्त कराया.

 

Next Post

श्रीराम ग्रुप ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के साथ बनायी श्रीराम वेल्थ लि

Sun Jun 15 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत में वित्तीय सेवा क्षेत्र के एक प्रमुख कंपनी समूह श्रीराम ग्रुप ने दक्षिण अफ्रीका वित्तीय सनलाम समूह के साथ साझेदारी में श्रीराम वेल्थ लिमिटेड कंपनी शुरू की है। सनलाम समूह 31 देशों में बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन और धन प्रबंधन कारोबार कर रहा है। श्रीराम ग्रुप की […]

You May Like