सीएम डॉ यादव ने जलियांवाला बाग स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि, वल्लभाचार्य जयंती पर दी शुभकामनाएं

भोपाल। डॉ मोहन यादव ने जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस पर जलियांवाला बाग नरसंहार के अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि माँ भारती की स्वाधीनता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और हमें राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पित करने तथा स्वतंत्रता की रक्षा का संदेश देता है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि सगुणधारा की कृष्ण भक्ति के आधार स्तंभ वल्लभाचार्य जी ने अपने ग्रंथों के माध्यम से भक्ति मार्ग का दिव्य संदेश दिया। उत्तरमीमांसा, सुबोधिनी टीका और तत्वार्थदीप निबंध जैसी उनकी कृतियां सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो आज भी समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करती हैं।

 

Next Post

अमेरिकी केंद्रीय कमान सोमवार से ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी शुरू करेगी

Mon Apr 13 , 2026
न्यूयॉर्क, 13 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी केंद्रीय कमान ने सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से “ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात” की नाकाबंदी शुरू करने का निश्चय किया है। कमान ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के बल राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार, 13 […]

You May Like