नई दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ संसद भवन का दौरा किया। राज्यसभा से सांसद श्रीमती सुधा मूर्ति भी उनके साथ थीं।
लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने श्री सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान सुनक परिवार ने संसद भवन परिसर का दौरा किया और इसकी वास्तुकला की भव्यता की प्रशंसा की। उन्होंने गैलरी, चैंबर, संविधान हॉल और संविधान सदन जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा किया।
सुनक भारत यात्रा पर आये हैं और कुछ दिन पहले ही 15 फरवरी को उन्होंने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया था।
श्री सुनक का यह दौरा हाल के भारतीय कार्यक्रमों का हिस्सा है। गत शनिवार को श्री सुनक ने परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल का दौरा किया था।
