राजस्थान की वृद्ध महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

जबलपुर:खेरमाई मंदिर में दर्शन करने आई राजस्थान की एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया गया। हनुमानताल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, लता सेन (62), निवासी काकरोली, जिला राजसमंद राजस्थान की दशहरा पर्व मनाने जबलपुर आई थीं। वह यहां गढ़ा कछपुरा में अपनी बहन आशा सेन के घर रुकी हुई थीं।

बीती रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे गौरव सेन, छोटी बहन और भांजी के साथ हनुमानताल स्थित बड़ी खेरमाई मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंची थीं त्योहार के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी और लंबी कतार लगी हुई थी। रात लगभग 8:30 बजे जैसे ही लता सेन मंदिर के भीतर माताजी के सामने बनी शिव प्रतिमा के पास पहुँचीं, तभी पीछे से आई एक अज्ञात महिला ने उनके गले पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने लता सेन के गले से मोतियों और पेंडल वाला सोने का मंगलसूत्र खींच लिया और भीड़ में गायब हो गई।

Next Post

शीतला मंदिर हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिले जीतू पटवारी

Wed Oct 21 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बुधवार को ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुए दर्दनाक हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। इस अवसर पर पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश अब सरकारी लापरवाही और व्यवस्थागत विफलताओं के चलते सरकारी […]

You May Like