शीतला मंदिर हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिले जीतू पटवारी

ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बुधवार को ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुए दर्दनाक हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। इस अवसर पर पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश अब सरकारी लापरवाही और व्यवस्थागत विफलताओं के चलते सरकारी हत्याओं की राजधानी बनता जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे और सरकार अपनी जवाबदेही से बचती रहेगी?

जीतू पटवारी ने आज ग्वालियर के शिवनगर, गदाईपुरा में बंटी राठौर के निवास पर पहुँचकर उनके पुत्र स्वर्गीय हेमंत सिंह राठौर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कीं। साथ ही विद्याराम राठौर के पुत्र स्वर्गीय पवन राठौर जी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इन परिवारों के घरों के चिराग छीन लिए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दें।

Next Post

सिंदूरदान के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

Wed Oct 21 , 2026
अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीजन स्थित पैराडाइज प्रेक्षागृह प्रांगण में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में गाजे-बाजे के साथ किया गया। विसर्जन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार, अपराजिता पूजा, हवन, कलश विसर्जन एवं सिंदूरदान की रस्में विधि-विधान से संपन्न हुईं। इसके बाद […]

You May Like