कांग्रेस भवन पर पहली बार मना गोवर्धन पूजा उत्सव

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी में पहली दफा गोवर्धन पूजा की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना और वंदना भक्ति भाव के साथ हुई।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना के पश्चात कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर प्रकृति और मानव के बीच संतुलन का संदेश दिया था। गोवर्धन पूजा का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक एकता के संदेश को याद दिलाता है।

कार्यक्रम में उपनेता सत्तापक्ष मंगल यादव, शंकर गाबरा, तरूण यादव, महेन्द्र शर्मा, कुलदीप सिंह कौरव एड, आदित्य सेेगर, भूपेन्द्र तौमर, संजीव दीक्षित, सोनू भदोरिया, मनीष यादव, आशुतोष शर्मा, प्रयाग सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, अनुप शिवहरे, मुनेन्द्र भदोरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Next Post

सेवा पथ पर आतिशबाजी के साथ मना सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव

Wed Oct 22 , 2025
ग्वालियर। सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव पर आज बुधवार को पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने भगत सिंह नगर स्थित सेवापथ परिसर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों के गणमान्य, विद्वत गण व जनप्रतिनिधि के साथ गिरिराज जी का सामूहिक पूजन व महाआरती की। गौ पूजन एवं वनस्पति […]

You May Like