सेवा पथ पर आतिशबाजी के साथ मना सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव

ग्वालियर। सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव पर आज बुधवार को पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने भगत सिंह नगर स्थित सेवापथ परिसर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों के गणमान्य, विद्वत गण व जनप्रतिनिधि के साथ गिरिराज जी का सामूहिक पूजन व महाआरती की। गौ पूजन एवं वनस्पति पूजन भी किया गया। इस अवसर पर गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के बीच श्री ठाकुर जी की महाप्रसादी व छप्पन भोग का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवैया ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है और सनातन में मात्र एक ऐसा धर्म है जिसमें प्रकृति को पूजा गया है। कुंभ के समय गंगा जी का स्पर्श करने के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंचते हैं इसका मतलब यह है कि हम गंगा जी को जल नहीं समझते बल्कि हम गंगा जी में परमात्मा के ही लक्षण समझते हैं। आज हम गोवर्धन की पूजा कर रहे हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराढकर, सुरेंद्र मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, सभापति मनोज तोमर सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Next Post

पटवारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से भिंड के पीड़ित युवक से अमानवीय घटना की जानकारी ली

Wed Oct 22 , 2025
भिंड। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भिंड जिले के सुरपुरा गांव में एक दलित युवक के साथ हुई अमानवीय घटना पर गहन चिंता व्यक्त की है। आज पटवारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित युवक से घटना की बिस्तृत जानकारी ली। पटवारी ने कहा कि यह घटना न […]

You May Like