एमपी-पीएससी की चयन प्रक्रिया को चुनौती, नोटिस जारी

जबलपुर: हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) की चयन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। न्यायमूर्ति विशाल धगत की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि याचिका के लंबित रहने के दौरान की जाने वाली कोई भी नियुक्ति हाई कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सतेन्द्र ज्योतिषी, अभिषेक मिश्रा, अनुजाय मिश्रा व वरुण दुबे ने पैरवी की। मामला विमल कुमार तिवारी व अन्य बनाम मध्य प्रदेश शासन व अन्य से संबंधित है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सतेन्द्र ज्योतिषी ने बताया कि एमपी-पीएएसी ने वर्ष 2025 में इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से उच्च शिक्षा विभाग के अधीन महाविद्यालयों में अतिथि विद्वान के रूप में कार्य कर रहे हैं। याचिका में चयनित अभ्यर्थियों की मार्किंग और उनके द्वारा दी गई जानकारी पर आपत्ति जताते हुए चयन प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताया गया है। साथ ही पात्र अतिथि विद्वानों के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत प्रावधान का अनुचित लाभ दिए जाने का आरोप लगाया गया है। हाई कोर्ट ने प्रतिवादियों से जवाब मांगा है।

Next Post

डीनएन रिपोर्ट ने अभियुक्त को अपराध से किया अलग, 10 साल की सजा निरस्त

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने कहा कि केवल संदेह के आधार पर अभियुक्त को दोषसिद्ध नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने तीरथ उर्फ छोटू टेकाम की अपील स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट से मिली 10 वर्ष की सजा का आदेश निरस्त कर दिया और उसे आरोपों से दोषमुक्त […]

You May Like