ग्वालियर स्टेशन पर महाकुंभ यात्रियों का गुरुवार दोपहर में अचानक टोटा! दो स्पेशल ट्रेनें रद्द

ग्वालियर: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आज दोपहर गिरावट आई है. महाकुंभ में जाने के लिए ग्वालियर से दोपहर व रात को चलाई जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है. इन दोनों ट्रेनों को एहतियातन इसलिए रद्द किया गया ताकि प्रयागराज में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.ज्यादा संख्या में यात्री प्रयागराज नहीं पहुंचे.

रेल प्रशासन का कहना था कि इन स्पेशल ट्रेन को इसलिए रद्द किया गया है, क्योंकि प्रयागराज जाने के लिए यात्री नहीं आए. उधर हादसे के चलते आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची. प्रयागराज जाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर करने के लिए 250 यात्रियों ने टिकट लिया था. इसके अलावा आरक्षित कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम रही. बीते रोज ग्वालियर से दो स्पेशल व एक नियमित ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था. इन ट्रेनों में करीब 8 हजार यात्री ग्वालियर से रवाना होने का अनुमान था, लेकिन प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मे काफी कमी आ गई.
एंट्री पर भी रोक
घटना क़े बाद स्टेशन पर भी प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी. मंगलवार को प्रयागराज गए एक युवक की मौत हो गई हैं. उसके परिजन शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं जबकि भितरवार से गए एक बुजुर्ग दम्पत्ति मे से महिला अभी तक लापता है.

Next Post

शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट में रखा गया 2 मिनिट

Thu Jan 30 , 2025
ग्वालियर:देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में 2 मिनिट का सामूहिक मौन रखकर याद किया गया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को हर साल शहीद दिवस के रूप में […]

You May Like