शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट में रखा गया 2 मिनिट

ग्वालियर:देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में 2 मिनिट का सामूहिक मौन रखकर याद किया गया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।कलेक्ट्रेट में शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट के मौन के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शासकीय सेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं स्वतंत्रता मिलने के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृतियां सदैव संजो कर रखें और उनकी शहादत का सम्मान कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट के जन-सुनवाई सभागार में ठीक प्रातः 11 बजे शासकीय सेवकों द्वारा शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन रखा गया। सामूहिक मौन में कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं सभी कर्मचारी शामिल हुए।

Next Post

शहीदो की स्मृति मे दो मिनट का मौन

Thu Jan 30 , 2025
सतना :अमर शहीदों की स्मृति मे 30 जनवरी को ठीक प्रातः 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा गया।कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष मे डिप्टी कलेक्टर श्री एल आर जांगड़े ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात् सायरन बजते ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रातः11 […]

You May Like