सड़कों से अतिक्रमण और यातायात में बाधक अतिक्रमण एक हफ्ते में हटाएं – कलेक्टर

डीएसपी ने बताएं हर चौराहे पर ट्रैफिक जाम होने के कारण

नव भारत न्यूज

इंदौर. शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. यातायात जाम होने और हर चौराहे के अलग अलग बिंदुओं पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने बात की. बातचीत में खास यह रहा कि यातायात की डीएसपी ने हर चौराहे पर जाम होने की स्थित और कारण बताए. उक्त कारणों को सुनकर कलेक्टर भी हतप्रद हो गए. कलेक्टर ने मेट्रो के अधिकारी को तो सीधे कहा कि आप बाहर जाकर अपने वरिष्ठ को जानकारी दो. बैठक नतीजा यह निकला कि जहां अतिक्रमण हैं, टूटे चेंबर से एक्सीडेंट जोन, मेट्रो बेरिकेट्स, सड़क के कुछ टुकड़े आधे अधूरे बने होने जैसे मुद्दों को संबंधित विभाग एक हफ्ते में निराकरण करेंगे.

 

आज कलेक्टर सभागृह में यातायात समिति की बैठक हुई. बैठक में शहर हर चौराहे पर जाम लगने, लेफ्ट टर्न से लेकर विद्युत मंडल की डीपी, नगर निगम के ड्रेनेज और वॉटर लाइन की खुदाई से लेकर पुल संकरे, वृक्ष और अतिक्रमण तक पर विस्तार से कलेक्टर को परेशानी बताई गई. बैठक में एमआर-10 जंक्शन पर थ्री लेयर ब्रिज निर्माण के कारण यातायात डायवर्ट करने और बंद करने का मामला सामने आया. ट्रैफिक डीएसपी सुप्रिया चौधरी ने बताया कि रिंग रोड और बायपास के बीच एक सड़क तैयार है, सिर्फ 100 सौ मीटर का टुकड़ा बन जाए, तो काफी राहत मिल जाएगी. इसी तरह मेट्रो के कारण चंद्रगुप्त चौराहे पर बेरिकेट्स हटाने, जवाहर मार्ग पर बीच सड़क में निगम की खुदाई, भानगढ़ के तरफ जाने वाले मार्ग पर जानलेवा टूटे चेंबर, नवलखा चौराहे पर लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण, जीपीओ चौराहे पर पैट्रोल पंप, छावनी में सड़क चौड़ी करने, रिंग रोड पर ट्रेवल्स के बसों के सर्विस रोड पर खड़े होने पर यातायात जाम होने की जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह को दी गई. उक्त जानकारी शहर के हर चौराहे और मौके पर जाकर यातायात जाम होने के कारणों को पता और समस्या का निवारण की बात ट्रैफिक डीएसपी सुप्रिया चौधरी ने न सिर्फ बताई , बल्कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष रूप आइना दिखाते हुए शिकायत भी की। इसको इस बात से समझा जा सकता है कि डीएसपी सुप्रिया चौधरी ने एमपीईबी केडी अधिकारियों द्वारा कई बार बोलने और कारवाई करने केडी बाद भी चौराहे से डीपी नहीं हटाने , मेट्रो के बेरिकेट्स सड़क होने के बाद भी लगे होने से मामले में खुलकर संबंधित विभाग का नाम लेकर यातायात बाधक होने कारण गिनाए।

 

अरविंदो का विशेष उल्लेख

बैठक में यातायात डीएसपी सुप्रिया चौधरी ने उज्जैन रोड पर वीआईपी मार्ग और सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खुलकर शिकायत की. सुप्रिया ने बताया कि पुलिस जाती है तो पीछे हट जाते हैं. पुलिस के जाते ही वापस सर्विस रोड पर आ जाते है. उक्त मामले में डीएसपी चौधरी ने कहा कि अरविंदो का पीछे से भी गेट हाई और साइड से भी है, लेकिन चौराहे पर एक स्टूडेंट भी सीधे चौराहे पर टू व्हीलर से जाम लगा देता है. अरविंदो से लेकर बरौली टोल प्लाजा तक पूरी सड़क पर यही स्थिति है. वीआईपी मर्द भी यही पीछे से आकर मिलता है. इन पर सख्ती जरूरी है. इस पर कलेक्टर ने कहा कि अरविंदो के में गेट बंद करने, निगम आयुक्त अतिक्रमण हटाने और साथ जा एक टीम मौके पर स्थाई रूप से तैनात करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि बसे अगर अरविंदो पर रुकती है, फिर चाहे वे निजी हो हो या एआईसीटीसीएल की, आरटीओ कारवाई कर जब्त कर किसी बड़े खाली मैदान में खड़ी करवा ले.

Next Post

बावड़ी से हटाया अतिक्रमण, हादसा होने से बचाया आयुक्त ने 

Fri Feb 21 , 2025
  स्लेब डालकर कर लिया था 5 दुकानों का निर्माण   नव भारत न्यूज इंदौर. नगर निगम आयुक्त ने आज बावड़ी पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें तोड़ दी. शहर में एक बड़ा हादसा होने से पहले कार्रवाई कर दी. साथ ही बावड़ी के जीर्णोद्धार के आदेश संबंधित झोनल अधिकारी […]

You May Like