एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट पहली बार एक साथ टेस्ट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल इंडिजिनस खिलाड़ी बने।
एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है।
148 सालों के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब प्लेइंग 11 में ऑस्ट्रेलिया दो इंडिजिनस (मूल निवासी) खिलाड़ियों को शामिल किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो इंडिजिनस खिलाड़ी एक साथ खेल रहे हैं।
