एचपीएससी भर्तियों पर विपक्ष का विरोध राजनीतिक स्टंट: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 18 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एचपीएससी के माध्यम से अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का कांग्रेस और इनेलो द्वारा किया जा रहा विरोध केवल राजनीतिक स्टंट है।

सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हरियाणा में एचएसएससी और एचपीएससी की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो सरकारों के समय भर्ती में योग्यता को महत्व नहीं दिया जाता था, जिससे युवाओं का विश्वास टूट गया था। वर्तमान सरकार ने मेरिट आधारित भर्ती व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के युवा यूपीएससी के माध्यम से अन्य राज्यों में नौकरी पा सकते हैं, तो दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को हरियाणा में अवसर मिलने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

ऊर्जा संकट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार लोगों को सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल चलने को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक वर्चुअल बैठकों और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Next Post

समझौते के लिए ‘मरा जा रहा है’ ईरान: ट्रंप

Mon May 18 , 2026
वॉशिंगटन/ तेहरान, 18 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कि ईरान उनके साथ शांति समझौता करने के लिए ‘मरा जा रहा है’ जबकि ईरान से आ रही खबरें संकेत दे रही हैं कि अमेरिका बातचीत चलने तक ईरानी तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी […]

You May Like