बाइक से गिरे युवक की मौत

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत मैगी प्वईंट के आगे मोटर सायकिल से गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरूवार को संदीप पाल 45 वर्ष निवासी रांझी ने सूचना दी कि उसका भाई संजय पाल मोटर सायकिल से गधेरी जाते समय मैगी प्वांईट के आगे स्वयं अपनी मोटर सायकिल से गिर गया था.

जिसे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया था जहॉ दौरान उपचार के संजय पाल 40 वर्ष निवासी आमानाला डुमना की मौत हो गई।

Next Post

पक्की सड़क बनने के इंतजार में रहवासी

Fri Sep 12 , 2025
मामला वार्ड 79 के अहीरखेड़ी क्षेत्र का इंदौर: शहर की सीमा बढ़ती जा रही है. इससे पंचायत में आने वाले क्षेत्र नगर निगम की जद में आ चुके है. विकास करने के लिए यह किया गया था लेकिन आज भी सुविधाओं का आभाव देखने को मिलता है.शहर की सीमा से […]

You May Like