जबलपुर: राँझी बाजार निवासी एक युवक की रेल्वे में नौकरी लगाने का झांसा देकर जालसाजों ने 14.4 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार नामदेव पिता नन्दा बाबा नामदेव 24 वर्ष निवासी मेन रोड रांझी बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त को 2025 को उसके घर के पास रांझी क्षेत्र में एक दीवार पर रेलवे में नौकरी का पोस्टर देखा था। उस पोस्टर पर लिखे नंबर पर नौकरी के संबंध में संपर्क करने पर आदित्य सिंह से बात हुई।
जिसने बताया कि रेलवे में टेंडर वाली संविदा आधार पर भर्ती की प्रक्रिया कानपुर ऑफिस में हो रही है जिसके बुलाने पर 18 अगस्त को पिता नंदा बाबा के साथ ट्रेन से कानपुर गया जहां उस व्यक्ति ने अपने आफिस में इंडियन रेल्वे मेन पावर ग्रुप दिल्ली का फार्म भरवाकर रसीद दिया और बोला कि आपको अभी 2750 रूपये रजिस्ट्रेशन व ड्रेस के लिये जमा करने को कहा जो पिता ने ऑनलाइन 2750 रूपये ट्रांसफर किये जिसके बाद में बोला कि नौकरी के लिये 1 से 1.50 लाख रूपये अधिकारियों को रूपये देने पड़ेगें जिस संबंध में राहुल आपसे संपर्क कर लेगें।
जिसके बाद 1 सितम्बर 2025 को राहुल सिंह के मोबाईल नंबर ने व्हाटसएप पर संपर्क किया। डाक्यूमेंट व 5500 रूपये स्कैनर पर भेजने के लिये कहा तो भेज दिए। जिसके बाद राहुल सिंह ने 4 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक फोन पे के माध्यम से कुल 34500 रूपये लिये। इसके बाद व्हाटसएप पर मिनिस्ट्री ऑफ रेल्वे का अपांइटमेंट लेटर भेजा था और कहा कि अब आगे की प्रक्रिया के लिये ट्रेनिंग आफिसर अतुल सिंह आपसे संपर्क कर लेगें फिर 5 अक्टूबर को मोबाईल नंबर से अतुल सिंह के द्वारा डाक्यूमेंट मंगवाये गये ट्रेनिंग के नाम पर 26 दिसम्बर तक फोन पे के माध्यम से कुल 95000 रूपये लिये गये।
जिसके बाद ज्वाइनिंग के संबंध में संपर्क किया तो रूकने के लिये कहा गया। बाद में जब पैसे वापिस मांगे तो पैसे नहीं दिए। इस बीच सुमित मिश्रा ने फोन किया और केन्सिलेशन चार्ज व बैंक के चार्ज के नाम पर 20 जनवरी 2026 व 22 जनवरी 2026 को फोन पे स्कैनर पर कुल 6691 रूपये लिये। इन लोगों के द्वारा न ही नौकरी लगवाई गयी और न ही रूपये वापस किये गये। जब अपाइंटमेंट लैटर के संबंध में जानकारी जुटाई तो वे फर्जी निकला। आदित्य सिंह व उसके साथियों द्वारा मिलकर सुनियोजित तरीके से अपराधिक षडयंत्र कर रेल्वे में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी अपांइटमेंट लेटर भेजकर कुल 1, 44, 441 रूपये हड़प लिए है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आदित्य सिंह, आशीष सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह, सुमित मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
