शहर में 303 और 307 नंबर की बसों के थम जायेंगे पहिये

भोपाल। राजधानी में एक अप्रैल से दो रूटों पर चलने वाली लो फ्लोर बसों के पहिये थम जायेंगे. जिससे करीब एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

शहर में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) से बस ऑपरेटर श्री दुर्गमा का टेंडर खत्म है. जिसके चलते भोपाल में संचालित 303 और 307 नंबर की बसों का अनुबंध 31 मार्च को ख़त्म हो रहा है. जिससे रूटों पर चलने वाली सिटी बसें बंद होने जा रही है. बता दें भोपाल में इससे पहले भी अलग अलग रूटों पर चल रही कुछ बसें पहले ही बंद हो चुकी है.

सिटी बसों के बंद होने से इन रूटों पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से किराये भी वसूल किये जा रहे है. इसके साथ ही लम्बी दूरी की यात्रा को लेकर लोगों को शहर के अंदर ही ऑटो और ई रिक्शा से आवागमन करना पड़ रहा है. अब चल रही 303 और 307 नंबर की 8 – 8 बसें मार्च महीने तक बंद हो जाएँगी. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि अगले छह महीने तक अनुबंध ख़त्म होने के चलते अन्य बसें भी बंद हो सकती है. वर्तमान में चल रही आधे से जयादा बसों का मेंटनेंस खर्च भी अधिक हो गया है.

Next Post

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन जारी 

Mon Mar 10 , 2025
भोपाल। केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका में प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है. बच्चों के प्रवेश के लिए आयु 3 से 6 वर्ष की गई है. प्रवेश को नियंत्रित करने वाले सभी दिशा-निर्देशों के स्थान पर, शैक्षणिक सत्र 2023-24 और उसके बाद से केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश को विनियमित करने […]

You May Like