उधना से सुबेदारगंज होली विशेष ट्रेन चलेगी 17 ट्रिप में

भोपाल। होली पर्व को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09117 और 09118 उधना – सुबेदारगंज – उधना होली विशेष ट्रेने 17-17 ट्रिप में चलाई जा रही है. यह ट्रेनें भोपाल मंडल के शाजापुर, पचोर रोड, बियावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, बदरवास एवं शिवपुरी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

उधना – सुबेदारगंज होली ट्रेन

गाड़ी संख्या 09117 उधना – सुबेदारगंज होली विशेष ट्रेन 14, 21, 28 मार्च, 4, 11, 18, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23, 30 मई, 6, 13, 20, 27 जून 2025 को उधना स्टेशन से सुबह 05:45 बजे प्रस्थान कर, (उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाजापुर पर 17:05 बजे, पचोर रोड पर 17:51 बजे, बियावरा राजगढ़ पर 18:20 बजे, रूठियाई पर 19:15 बजे, गुना पर 20:05 बजे, बदरवास पर 21:03 बजे एवं शिवपुरी पर 22:18 बजे रुकते हुए मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 8.40 बजे सुबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09118 विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 09118 सुबेदारगंज – उधना होली विशेष ट्रेन 8, 15, 22, 29 मार्च, 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई, 7, 14, 21, 28 जून 2025 को शाम 19:25 बजे सुबेदारगंज स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 06:10 बजे शिवपुरी, 06:42 बजे बदरवास, 07:50 बजे गुना, 08:25 बजे रूठियाई, 09:20 बजे बियावरा राजगढ़, 09:46 बजे पचोर रोड एवं 10:30 बजे शाजापुर पर रुकते हुए, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए उसी दिन शाम 20:15 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, मक्सी जंक्शन, शाजापुर, पचोर रोड, बियावरा राजगढ़, रूठियाई जंक्शन, गुना, बदरवास, शिवपुरी, ग्वालियर जंक्शन, मलानपुर, सोनी, भिंड, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज स्टेशनों पर के हाल्ट करेगी.

 

 

 

Next Post

कोटरा में एक करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

Mon Mar 10 , 2025
भोपाल। भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने शहर के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में कई विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। रविवार को वार्ड 27 के कोटरा मुख्य मार्ग में एक करोड रुपए की लागत से बनने वाली सड़क डामरीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सबनानी ने […]

You May Like