सांई खेड़ा। ग्राम साईं खेड़ा में राष्ट्रीय पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र पर्यवेक्षक विद्या रघुवंशी, अंकिता भार्गव, रामबाई साहू, शांतिसाद सहित सेक्टर की पर्यवेक्षिका सुरक्षा विश्वकर्मा और रामकुमारी रघुवंशी आशा शर्मा दीपशिखा रघुवंशी सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राएँ एवं शिक्षिकाएँ भी शामिल हुईं और पोषण से जुड़ी जानकारी एवं प्रदर्शनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं में संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से पोषण आहार, स्थानीय खाद्य पदार्थों का महत्व, नवजात शिशु की देखभाल जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
