हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता की टिप्पणी

जबलपुर। क्रिमिनल रिवीजन अपील की सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि इस कोर्ट में चार घंटो से तमाशा चल रहा है, मैं बैठे देख रहा हूं। जस्टिस अनुराधा शुक्ला की एकलपीठ ने अपीलकर्ता के बयान को न्यायालय के खिलाफ अपमानजनक और अवमानना पूर्ण टिप्पणी मानी है। एकलपीठ ने आदेश की प्रमाणित प्रति हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजने के आदेश जारी किये है। चीफ जस्टिस आदेश की प्रति का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में निर्णय लें।

छिंदवाड़ा निवासी राजहंस बगाडे तथा विजय की तरफ से क्रिमिनल रिवीजन अपील दायर की गयी थी। अपील की सुनवाई के दौरान विगत उनके अधिवक्ता पी सी पालीवाल ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि इस कोर्ट में चार घंटो से तमाशा चल रहा है, मैं बैठे देख रहा हूं। हाईकोर्ट जज दूसरी जगह जाकर कहते हैं कि नये जज का अपॉइंटमेंट करो लेकिन जजेस का हाल तो देखो, यहां पेडेंसी बढ रही है और हमें हैरेस किया जा किया जा रहा है। मैं आज शाम को जाकर मोहन यादव को बोलता हूॅ। यह केस 20 बार लग चुका है, बडी मुश्किल से आज नंबर आया। मैं अपने केस की बहस यहां नहीं करना चाहता मेरे केस दूसरे बैंच में भेज दीजिए….

अधिवक्ता की टिप्पणी को आदेश में लेते हुए एकलपीठ ने उक्त आदेश जारी किये। एकलपीठ ने उक्त आदेश के साथ सुनवाई को स्थगित कर दिया।

Next Post

खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए हमारी 6 सूत्रीय रणनीति- शिवराज सिंह

Wed Mar 26 , 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की सेवा करने का विनम्र प्रयास कर रहे हैं- शिवराज सिंह टेक्नालॉजी को लैब टू लैंड पहुंचाने पर हमारा फोकस- शिवराज सिंह चौहान FPO का प्रयोग कृषि उत्पादन लागत घटाने का ही उपक्रम- शिवराज सिंह जहां समस्याएं है, वहां जूझेंगे, किसान और खेती […]

You May Like