आंधी से गिरे होर्डिंग ने ली महिला की जान

इंदौर।बुधवार की शाम शहर में चली तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से घायल हुई महिला ने दाम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज जांच शुरु की.

मृतका के भांजे रामकरण ने बताया कि 58 वर्षीय गीताबाई पति रमेश यादव पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके भङतीजे वैध के साथ मोटरसायकल से इंदौर आए हुए थे. शाम को वापस अपने घर सनावदिया जाने के लिए वहां से निकले. जैसे ही वे देवगुराड़िया के पास शशि कॉलोनी के नजदीक पहुंचे, अचानक तेज आंधी से एक बड़ा होर्डिंग गिर गया, और उसमें लगा लोहे का एंगल मामीजी के सिर में जा घुसा. इसके बाद वैध ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मामले मे खुडेल पुलिस ने प्रकण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu May 1 , 2025
सिंगरौली।सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत एक अन्य घायल, दो लोग सवार थे बाइक पर, डायल हंड्रेड पहुंची घटनास्थल पर, बरका चौकी इलाके के पेडरा पंचायत के बहेरहा गांव का है पूरा मामला जहां से घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। Facebook Share […]

You May Like