दो की हालत गंभीर
सतना : दो मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर की वजह से जहां एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्जुना निवासी 55 वर्षीय अशोक सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर सतना से वापस गांव की ओर जा रहे थे. शाम के लगभग 4 बजे जैसे ही वे भर्जुना के टिकुरी मोड़ पर पहुंचे वैसे ही सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक और सामने वाली बाइक में सवार 2 लोग रोहित बसोर और उसके बब्बा चुनकावन बसोर गंभीर तौर पर घायल हो गए. घटना होती देख आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके चलते सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर जांच करने पर वृद्ध चुनकावन बसोर को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि दुर्घटना में घायल रोहित बसोर और अशोक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है.
