उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण करने कतरगांव पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को खरगोन जिले के मंडलेश्वर तहसील अंतर्गत कतरगांव स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर चल रही खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा, तौल प्रक्रिया और भंडारण व्यवस्था की जानकारी भी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपार्जन कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव महेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह सीधे निरीक्षण के लिए कतरगांव पहुंचे।

Next Post

खंडवा में मौत के कारखाने पर चला बुलडोजर: पशु चर्बी से बनाया जा रहा था जहरीला नकली घी, आरोपी गिरफ्तार

Thu Apr 30 , 2026
खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा से गत दिवस रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया था। गुरुवार सुबह प्रशासन ने इमलीपुरा क्षेत्र में चल रही इस अवैध पशु वसा फैक्ट्री को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है। घनी आबादी वाले बेगम पार्क इलाके में लंबे समय से अनवर कुरैशी नामक व्यक्ति […]

You May Like

मनोरंजन