MP-MLA कोर्ट ;भीख में मिली आजादी बयान पर विवाद खत्म, कंगना को राहत

जबलपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को जबलपुर की एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ साल 2021 में दायर परिवाद को खारिज कर दिया है। यह परिवाद अधिवक्ता अमित कुमार साहू ने दायर किया था, जिसमें कंगना के एक बयान को देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

परिवाद में कहा गया था कि कंगना रनौत ने अपने बयान में देश को भीख में मिली आज़ादी बताया था, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों का अपमान है। इसे देश की शांति भंग करने वाला बयान भी बताया गया था।

हालांकि, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की अदालत ने इस परिवाद को खारिज करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह अपने आप को कब आज़ाद माने। अगर कोई व्यक्ति 1947 के बाद भी स्वयं को गुलाम महसूस करता है, तो यह उसका व्यक्तिगत विचार है। जब तक ऐसे विचार किसी अन्य व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करते, तब तक यह मानहानि या अपराध की श्रेणी में नहीं आता।

Next Post

लोकायुक्त ने संकुल प्राचार्य को 4 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Thu May 8 , 2025
जबलपुर: शासकीय हाई स्कूल, मोहास बरगी संकुल प्राचार्य जिनेश कुमार जैन को लोकायुक्त ने 4 हजार की रिश्वत लेते सगड़ा चौराहा, शास्त्री नगर में रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक मदन सिंह पंद्रो पिता रामदयाल पंद्रो प्राथमिक शिक्षक […]

You May Like